Gadgets

सोलर पैनल लगवाना है, सब्सिडी कितनी मिलती है? प्रोसेस क्या है?

Solar Energy Series 9th Story: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. बहुत सारे लोग अपने-अपने घरों में बिजली की आपूर्ति के लिए सोलर पैनल्स लगवा रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि इस सिस्टम को लगवाने में उन्हें सरकार भी आर्थिक मदद दे रही है. केंद्र सरकार और राज्य सरकारें हजारों की सब्सिडी दे रही हैं, ऐसे में सोलर पैनल्स लगवाने का खर्च भी काफी कम हो जाता है. कई जगहों पर तो यह सब्सिडी करीब 60 फीसदी तक हो जाती है और उपभोक्ता पर सिर्फ 40 फीसदी ही वजन पड़ता है.

तो आइए आज सौर ऊर्जा-सोलर पैनल्‍स सीरीज की 9वीं स्टोरी में जानते हैं पाठकों के सवालों का जवाब. जिसमें उन्होंने पूछा है कि ‘सोलर पैनल लगवाना है, सब्सिडी कितनी मिलती है? किस राज्य में क्या है प्रोसेस? PM सूर्य घर योजना के बारे में भी बताएं’.. आइए जानते हैं..

  1. 1 किलोवॉट का सिस्टम लगवाने पर 30,000 रुपये सब्सिडी मिलती है.
  2. 2 किलोवॉट का सिस्टम लगवाने पर 60,000 रुपये सब्सिडी मिलती है.
  3. 3 kW या उससे ज्यादा का पैनल लगवाने पर अधिकतम 78,000 रुपये सब्सिडी मिलती है. 3 किलोवाट से आगे कितना भी ज्यादा का पैनल सिस्टम लगवा लें लेकिन इसके बाद अतिरिक्त सब्सिडी नहीं बढ़ती.
  4. यह सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आती है. पीएम सूर्य घर योजना के तहत यह सब्सिडी पूरे भारत में एक समान है, लेकिन कुछ राज्य अतिरिक्त सब्सिडी भी दे सकते हैं.

2026 के नियमों के अनुसार कुछ राज्य केंद्र सरकार के अलावा भी अतिरिक्त सोलर सब्सिडी दे रहे हैं. इनमें यूपी, बिहार और हरियाणा हैं. हालांकि मध्य प्रदेश और पंजाब में राज्य कोई बड़ी सब्सिडी नहीं दे रहा है.

. उत्तर प्रदेश (UP) सरकार कम से कम 15000 और अधिकतम 30 हजार रुपये सोलर सब्सिडी दे रही है. इसे केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ भी लिया जा सकता है. यूपी में एक किलोवॉट के सिस्टम पर 15,000 रुपये और 3 किलोवॉट या उससे ज्यादा के सिस्टम के लिए अधिकतम ₹30,000 तक अतिरिक्त मिल सकती है.

. हरियाणा में सामान्य परिवारों को 10,000 प्रति किलोवॉट तक अतिरिक्त सोलर सब्सिडी मिलती है, हालांकि यहां अधिकतम सब्सिडी 20,000 रुपये है. जबकि गरीब/अंत्योदय परिवारों को 25,000 प्रति kW तक सब्सिडी मिल सकती है.

. ब‍िहार सरकार भी 15,000 (1 kW), 30,000 (2 kW), 45,000 (3 kW) तक अतिरिक्त राज्य सब्सिडी दे रही है. इसे और केंद्र सरकार की सब्सिडी को मिलाकर लोगों को काफी फायदा मिल रहा है.

. मध्य प्रदेश सरकार केंद्र की सब्सिडी के अलावा कोई बड़ी अतिरिक्त सब्सिडी अभी आमतौर पर नहीं दे रही है.

. पंजाब सरकार भी केंद्र की सब्सिडी के अलावा राज्य स्तर पर अतिरिक्त सब्सिडी नहीं दे रही है. हालांकि राज्य सरकारों की सब्सिडी को लेकर समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं.

क्या सब राज्यों में सब्सिडी पाने का तरीका एक ही है?
हां, सभी राज्यों में सोलर सब्सिडी पाने की प्रक्रिया एक ही है. सब कुछ राष्ट्रीय पोर्टल (pmsuryaghar.gov.in) के जरिए होता है. राज्य सिर्फ अतिरिक्त सब्सिडी दे सकते हैं, लेकिन सोलर पैनल की सब्सिडी के लिए आवेदन, इंस्टॉलेशन और केंद्र सब्सिडी का तरीका देशभर में समान है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *