News

तिहरे हत्याकांड में एक आरोपी मनीष ने किया सरेंडर

 बुलंदशहर : जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद पुलिस ने कुल 10 आरोपियों में से पांच को जेल भेज दिया है। शुक्रवार देर रात एक अन्य आरोपी मनीष ने सरेंडर कर दिया। इस मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं।

इसी बीच, मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर असलम खान और एक सिपाही का हाल जानने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और सीओ सिटी प्रखर पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा।

यह घटना 25 अप्रैल की रात लगभग सवा 11 बजे हुई थी। मुख्य आरोपी जीतू सैनी अपने साथियों के साथ जिम पर आया और शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद आवेश में आकर अमरदीप, मनीष और आकाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अमरदीप के पिता सरूप सैनी की तहरीर पर पुलिस ने जीतू सैनी, उसके भाई रवि सैनी, मयंक सैनी, मयंक के भाई रिंकू सैनी, नरेश उर्फ देवा, भारत सैनी, मनीष, जिम संचालक रूपा उर्फ रूपेश, अनुज और सौरभ उर्फ सीटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 27 अप्रैल को रूपेश, नरेश उर्फ देवा और मयंक को गिरफ्तार किया। इसके बाद, 28 अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी रिंकू सैनी (मयंक का भाई) और भारत सैनी को भी गिरफ्तार किया गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *