Crime News

मथुरा : दुल्हनें बोली-दबंग ठाकुरों ने बारातियों को पीटा:महिलाओं को घर में घुसकर मारा

गांव के दबंग ठाकुरों ने बारातियों को मारा। बग्गी पर रखी बाबा साहब की तस्वीर को ईंटों से तोड़ दिया। बग्गी से नीचे फेंक दिया। महिलाओं को घर में घुस-घुसकर मारा है। पंडाल में पुलिस ने तोड़फोड़ की, मारा भी। हमको न्याय चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई हो।

ये दर्द मथुरा की दलित 2 दुल्हनों का है। दोनों सगी बहनें हैं। बुधवार रात इनकी बारात एक साथ आई थी। बारात चढ़ने के दौरान दलित और ठाकुर समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले। इसके बाद दलित समाज ने ठाकुर समाज के लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया।

दुल्हनें बोलीं- जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, हम विदा नहीं होंगे। पंचायत और कार्रवाई के आश्वासन पर 19 घंटे बाद दुल्हनें विदा हुईं। माहौल शांत बनाए रखने के लिए थाना हाईवे के नरहौली गांव में अब भी करीब 100 पुलिसवाले तैनात हैं। भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला…

बवाल के बाद 100 पुलिसवाले तैनात, अफसर गश्त पर नेमचंद्र बरसाना के गांव भरनाकलां के रहने वाले हैं। उनके दो बेटों अशोक और कुलदीप की शादी करीब 35 किमी दूर नरहौली गांव में भगवान दास की दो बेटियों लक्ष्मी और पूनम से तय हुई थी। बुधवार रात करीब 10 बजे ये बवाल हुआ।

दैनिक भास्कर की टीम गुरुवार दोपहर नरहौली गांव की सड़कों पर पहुंची, वहां सन्नाटा पसरा रहा। दुल्हन के घर की ओर जाने वाले हर रास्ते और गली पर पुलिसवाले तैनात रहे। आने-जाने वालों से पुलिस पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने दे रही थी।

गांव से दुल्हन के घर तक करीब 100 पुलिसवाले मिले। साथ ही सीओ छाता भूषण वर्मा, सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान, एसडीएम सदर आदेश कुमार भी हर एक्टिविटी पर नजर बनाए थे। गांव में चल रही ठाकुर-दलित की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए LIU की टीम भी तैनात है।

बाहर से दलित दुल्हनों का घर सजा था। घर के अंदर शादी का सामान बिखरा था। सभी चेहरे मायूस थे। दुल्हनों के पिता भगवान दास तनाव में थे। बेटियों के हाथों में मेहंदी लगी थी। दोनों दूल्हे बवाल के दूसरे दिन भी मंडप में बैठे अपनी दुल्हनों पूनम और लक्ष्मी को विदा कराने के इंतजार में थे। घर के पास ही स्थित आंबेडकर पार्क में शादी में दिए जाने वाला दहेज का सामान भी बिखरा रहा।

दुल्हन पूनम ने बताया- हमको न्याय मिले, हमारे साथ अन्याय हो रहा है। ठाकुर बिरादरी के लोगों ने बरातियों और घर वालों को पीटा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दी जाए। दूसरी दुल्हन लक्ष्मी ने कहा- पहले बाबा साहब की तस्वीरें ईंटों से तोड़ी गईं। फिर बग्गी से नीचे फेंक दी गई। गांव के दबंग ठाकुरों ने बारातियों को मारा, बाबा साहब का अनादर किया। हमको न्याय चाहिए।दुल्हन के भाई नाहर सिंह ने बताया- मेरी दो बहनों की बारात आई थी। रात 10 बजे के करीब बारात चढ़ने के दौरान किसी ने पथराव कर दिया। पत्थर ठाकुर समुदाय के एक दुकानदार ( रवि मिष्ठान भंडार) को लगा। वह बीमार था। इसके बाद से ही विवाद शुरू हुआ। पत्थर किसने फेंका था, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस की मौजूदगी में शादी सम्पन्न हुई।दुल्हन के भाई नाहर सिंह ने बताया- मेरी दो बहनों की बारात आई थी। रात 10 बजे के करीब बारात चढ़ने के दौरान किसी ने पथराव कर दिया। पत्थर ठाकुर समुदाय के एक दुकानदार ( रवि मिष्ठान भंडार) को लगा। वह बीमार था। इसके बाद से ही विवाद शुरू हुआ। पत्थर किसने फेंका था, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस की मौजूदगी में शादी सम्पन्न हुई।

नरहौली गांव में लड़की पक्ष के घर के बाहर भरतपुर रोड पर भीम आर्मी और दलित समाज के नेता ने पीड़ित परिवार के साथ पंचायत की। गुरुवार को करीब 7-8 घंटे पंचायत चली। लड़की पक्ष के लोगों की मांग थी कि जब तक दोषी ठाकुरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक दुल्हनें विदा नहीं होंगी। काफी देर तक प्रशासन और दलित समाज के लोगों के बीच बातचीत का दौर चला। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया। फिर दुल्हनें विदाई को राजी हुईं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *