Crime News

डॉक्टर ने OT में छात्रा से रेप किया, हॉस्पिटल सील

लखनऊ में ऑपरेशन थिएटेर में छात्रा से रेप के मामले में आज प्राइवेट हॉस्पिटल सील कर दिया गया। हॉस्पिटल संचालक आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस सस्पेंड हो गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने यह एक्शन लिया।

ब्रजेश पाठक ने इस मामले में एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। उसमें उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित बिटिया व उसके परिवार के साथ है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि आरोपी चिकित्सक को कड़ी से कड़ी से सजा दिलाई जाएगी। घटना बक्शी का तालाब के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल का है।

पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिसके इलाज के लिए 19 मई को उसे तेजस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 21 मई को हॉस्पिटल में दोपहर करीब 3 बजे बेटी को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई।

ऑक्सीजन लगाने के बहाने डॉ. विजय गिरी बेटी को ऑपरेशन थिएटर में ले गया। उसके साथ बड़ी बेटी और एक नर्स भी गई। पिता का आरोप है कि कुछ देर बाद डॉ. विजय गिरी ने नर्स और बड़ी बेटी को बाहर भेज दिया। पिता ने आरोप लगाया कि डॉ. विजय गिरी ने बेटी की कलाई में लगे वीगो से उसे बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया। इसके बाद बेटी को कुछ होश नहीं रहा। कुछ देर बाद जब होश आया तो बेटी ऑपरेशन थिएटर से बाहर आई।

वह रो रही थी और उसने परिजनों को बताया कि डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया है। इसके बाद घटना की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। आरोपी डॉ. विजय गिरी को हिरासत में ले लिया। जांच में आया है कि डॉ. विजय गिरी ने किराए की बिल्डिंग लेकर 2022 में हॉस्पिटल खोला गया था। उसके पास आयुर्वेदिक चिकित्सकीय डिग्री है। वह अपने हॉस्पिटल में एलोपैथिक दवाओं से इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *