Crime News

मिर्जापुर : पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा:दरोगा की वर्दी फाड़ी

मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई।

करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही करीब 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी से सिपाही मौके पर पहुंचे और सभी को पकड़कर चौकी ले आए। युवकों के गुस्से को देखते हुए चौकी के हेड कॉन्स्टेबल कमलेश पासवान ने ई-रिक्शा चालक को एक कमरे में बंद कर दिया।

इसी दौरान आरोपियों ने फोन कर गांव से करीब 20 लोगों को बुला लिया, जो चौकी पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी बीच, एक युवक वीडियो बना रहा था, जिसका मोबाइल सिपाही ने छीन लिया। इसी बात से नाराज होकर भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।

सूचना मिलने पर थाने और आसपास की चौकियों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी का है। पुलिस ने वकील समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घायल सिपाही और हेड कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10:30 बजे सूचना आयोग कार्यालय के पास एक ई-रिक्शा की पैदल जा रहे युवक से हल्की टक्कर हो गई। युवक के साथ मौजूद 6 लोगों ने ई-रिक्शा चालक गुड्डू सरदार को खींचकर सड़क पर गिरा दिया और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ई-रिक्शा चालक को छुड़ाया और रात करीब 11 बजे सभी को पकड़कर चौकी ले आए। लेकिन चौकी में भी हमलावर पुलिस के सामने ही ई-रिक्शा चालक से मारपीट करने लगे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *