google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

नोएडा : बारिश, 6 जिलों में अलर्ट, 4 दिन बाद गलन और बढ़ेगी

नोएडा में सोमवार सुबह बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही यहां बादल छाए हैं। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। यूपी के 28 जिलों में आज घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी यूपी के 6 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। पूरे प्रदेश में 27 दिसंबर से बारिश होने की संभावना है। इससे 4 दिन बाद गलन बढ़ जाएगी।

रविवार को अयोध्या सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में पारा 6.5 और मेरठ-मुजफ्फरनगर में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिन में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गाजियाबाद में AQI बढ़कर 300 के पार पहुंच गया। लखनऊ में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *