Crime News

अफेयर के शक में पत्नी को ट्रॉली बैग में शव भरकर फेंका

लखनऊ में अफेयर के शक में युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ।

कड़ाई से पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर युवक को हिरासत में ले लिया। घटना चिनहट की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय यास्मीन पत्नी अल्ताफ उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।

सब्जी कारोबारी मोहम्मद सईद की बेटी यास्मीन की 6 साल पहले चिनहट के अल्ताफ उर्फ कल्लू से शादी हुई थी। दोनों की 1 बेटी और 1 बेटा है। 14 मई की सुबह करीब 8 बजे अल्ताफ चिनहट थाने पहुंचा। पुलिस को पत्नी यास्मीन के लापता होने की सूचना दी।

पुलिस ने उससे यास्मीन के बारे में कुछ सवाल किए तो उसने कई बार बयान बदले। इस पर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने बताया- मुझे शक था कि यास्मीन का करीबी रिश्तेदार से अफेयर है।

इसको लेकर हम दोनों का अक्सर विवाद होता था। 13 मई की रात में भी हम दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। 14 मई की तड़के करीब 4 बजे मैंने गला दबाकर यास्मीन की हत्या कर दी। उसके शव को ट्रॉली बैग में भर दिया। पुलिस की पूछताछ में अल्ताफ ने बताया कि हत्या करने के करीब एक घंटे बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर चिनहट बाजार आया। ई-रिक्शा बुक करके इंदिरा डैम गया। वहां ई-रिक्शा से उतर गया। बैग को इंदिरा डैम के किनारे ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वापस घर आ गया। घरवालों को यास्मीन के लापता होने की सूचना दी। घरवालों ने पुलिस से शिकायत करने को कहा, तो चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। मृतका के पिता मोहम्मद सईद ने बताया कि दामाद अल्ताफ और उसके परिवार वालों ने बेटी की हत्या की है। हत्या करने के बाद अल्ताफ घर आया और कहा कि यास्मीन भाग गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *