Religion

पांच राशियों के लिए बन रहे दुर्लभ शुभ योग, मां दुर्गा बरसाएंगी विशेष कृपा

करौली. हिंदू धर्म में वर्षभर आने वाली चारों नवरात्रियों का अपना अलग महत्व माना जाता है, लेकिन गुप्त नवरात्रि को विशेष रूप से तंत्र साधना, महाविद्याओं की आराधना और गुप्त अनुष्ठानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है .इस वर्ष गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ 15 जुलाई से हुआ है और इसकी शुरुआत कई दुर्लभ ज्योतिषीय संयोगों में होने के कारण इसे बेहद शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार बनने वाले विशेष योग कुछ राशियों के लिए भाग्योदय और सफलता के नए द्वार खोल सकते हैं.

वर्ष 2026 की गुप्त नवरात्रि पांच राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाली है. उनके अनुसार मेष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को इस दौरान माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. इन राशियों के जातकों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं और करियर व व्यवसाय में नई सफलता मिलने की संभावना है. वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है.

गुप्त नवरात्रि की शुरुआत पुष्य नक्षत्र में हुई है, जिसे हिंदू पंचांग में अत्यंत शुभ और मंगलकारी नक्षत्र माना जाता है. मान्यता है कि इस नक्षत्र में किए गए धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, मंत्र जाप और साधना का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है. यही कारण है कि इस बार की गुप्त नवरात्रि को साधकों और श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास माना जा रहा है इतना ही नहीं, नवरात्रि के पांचवें दिन 19 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. यह शुभ योग 19 जुलाई को सूर्योदय से शुरू होकर 20 जुलाई के सूर्योदय तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग को नए कार्यों की शुरुआत, निवेश, पूजा-अर्चना, मंत्र सिद्धि और शुभ संकल्प पूरे करने के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है. इस दौरान मां दुर्गा की आराधना करने से विशेष पुण्य फल मिलने की मान्यता है.

गुप्त नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को प्रतिदिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ, मंत्र जाप तथा सात्विक जीवनचर्या अपनानी चाहिए. ऐसा करने से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है, बल्कि जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं. विशेषकर जिन पांच राशियों के लिए शुभ योग बन रहे हैं, उनके लिए यह गुप्त नवरात्रि सुख, समृद्धि, सफलता और भाग्योदय का विशेष अवसर साबित हो सकती है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *