Crime News

सीतापुर : तहसीलदार न्यायिक का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीतापुर की मिश्रिख तहसील में मंगलवार दोपहर को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायायिक तहसीलदार अतुल सेन सिंह के पेशकार और न्यायालय के एक प्राइवेट कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। टीम दोनों आरोपियों को तहसील परिसर से घसीटते हुए अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, दाखिल-खारिज के एक मामले में पीड़ित पक्ष से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते समय दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में न्यायायिक तहसीलदार अतुल सेन सिंह के पेशकार अनीस अहमद तथा कोर्ट में कार्यरत प्राइवेट कर्मी रोहित सिंह शामिल हैं।

तहसील परिसर में बिछाया जाल

बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में ही जाल बिछाकर कार्रवाई की। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने दोनों को मौके पर दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टीम दोनों आरोपियों को पकड़कर सीधे वाहन तक ले गई। कार्रवाई के दौरान तहसील में मौजूद कर्मचारियों और फरियादियों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार पेशकार अनीस अहमद के पास नाजिर पद का अतिरिक्त प्रभार भी था। फिलहाल एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन में भी खलबली मची हुई है

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *