Crime News

अयोध्या में दुष्कर्म आरोपी कथावाचक फरार

अयोध्या के चर्चित कथावाचक पवन देव महाराज (42) पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार रात उनके आवास पर कई बार दबिश दी। लेकिन वह घर पर नहीं मिले। पुलिस उन्हें फरार मानकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं सोमवार को बीकापुर पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराया है।

इसी बीच कथावाचक और आरोप लगाने वाली बिहार की महिला के बीच बातचीत का 6 मिनट 30 सेकेंड का ऑडियो सामने आया है। ऑडियो शिकायत दर्ज कराने के दो दिन पहले का है। ऑडियो में कथित तौर पर पवन देव महाराज महिला से भावुक होकर बात करते सुनाई दे रहे हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *