News

भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। स्थानीय कस्बे के रामलीला मैदान से ब्राह्मण महासभा पावटा के तत्वावधान में मुख्य बाजार से शाही लवाजमें से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा व संजीव झांकिया निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व तहसील ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष राजेश शर्मा, ब्राह्मण महासभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमरनाथ पटेल, उपाध्यक्ष गजानंद बोहरा, महामंत्री दीपक पटेल, ललित शर्मा आदि ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया।

सामाजिक व्यापारी व राजनैतिक संगठन के लोगों के साथ हि स्थानिय कस्बावासियों ने शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा विभिन्न संगठनों द्वारा अनेकों जगह जलपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में विधायक सुभाष शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा, पूर्व प्रधान मंजू शर्मा बतौर अतिथि पहुंचे। जहां समाज बंधुओं ने अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। बैंडबाजों की धुनों पर युवा भगवान परशुराम के जय जयकार लगाते हुए निरन्तर रैली के रुप में आगे बढ़ रहे थे। भाजपा नेता पवन शर्मा जवानपुरा ने बताया की कोटपूतली विराटनगर शाहपुरा में भी दिनभर परशुराम जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान पिंटू शर्मा, सुरेश शर्मा, विष्णु शर्मा, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विष्णु पटेल, राजेश शर्मा, चंद्रप्रकाश गौड़, विकास शर्मा, दुर्गादत्त भारद्वाज, दिनेश शर्मा, गोपाल शर्मा, मनीष शर्मा, गिरिराज बोहरा, सुनिल गौड़, मुकुंद कौशिक, चेतन शर्मा, हितेंद्र लाटा, लाला पटेल, योगेश शर्मा, परमानन्द शर्मा, रामशरण बोहरा, शिवम पारिक, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रबंधु मौजूद रहे।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *