Latest

बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार देने की जरूरत : कपिल कुमार उपाध्याय

Share News
1 / 100

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। स्थानिय कस्बे के मोदी मंदिर में पावटा की ब्राह्मण महासभा की नवगठित कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें ब्राह्मण महासभा की नवगठित कार्यकारिणी का तहसील ब्राह्मण महासभा ने स्वागत किया। उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय के मुख्य अतिथि और तहसील ब्राह्मण राजेश शर्मा के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा व संस्कार में ही ब्राह्मण समाज का हित है। ऐसे में बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार देने की जरूरत है।

उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बिना शिक्षा से किसी का विकास संभव नहीं है। बदलते परिवेश में बालिका का शिक्षित होना ज्यादा जरुरी है, महिलाओं को शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने एवं रोजगार प्राप्त करने में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, ताकि महिलाएं शिक्षा ग्रहण कर पुरुषों के बराबर दर्जा प्राप्त कर सके। तहसील ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि युवाओं को सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों बढ़ चढ़कर रुचि लेनी चाहिए। वहीं, नगर अध्यक्ष अमरनाथ पटेल ने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों का दायित्व बनता है की वो आने वाली पीढ़ी का सही दिशा में मार्गदर्शन कर समाज को एक अच्छा वातावरण प्रदान करें। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा पावटा अध्यक्ष अमरनाथ पटेल और उपाध्यक्ष गजानंद बोहरा, सचिव दीपक पटेल, कोषाध्यक्ष ललित शर्मा, संगठन मंत्री गिरिराज बोहरा, चेतन शर्मा, प्रचार मंत्री हितेंद्र पटेल, विष्णु पटेल समेत संरक्षक मंडल का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री विष्णु पटेल, गजानंद टीलावत, प्रवक्ता धीरज वशिष्ठ, संगठन प्रभारी जितेन्द्र शर्मा, विमल शर्मा सहित विप्रबंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *