Crime News

सुल्तानपुर में 2 युवकों से जबरन ‘जय श्रीराम’ बुलवाया

सुल्तानपुर में 2 युवकों से जबरन बीच सड़क पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए गए। युवक प्रतापगढ़ से बाइक से आ रहे थे। तभी 6-7 लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। फिर कहा- तुम लोग हिंदुस्तान में रहते हुए ‘जय श्रीराम’ के नारे नहीं लगा सकते। बोलो- ‘जय श्रीराम’। इन लोगों ने पीड़ितों से 25 हजार रुपए और ड्रिल मशीन भी छीन ली।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो 2-3 दिन पुरना है। इस घटना के बाद से दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ गई थी। साथ ही दोनों शर्म की वजह से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं गए थे।

11 जून को परिवारवालों के समझाने पर दोनों पीड़ित कोतवाली पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई हैं। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है।

इस घटना के सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि 6-7 लड़कों ने बाइक से जा रहे 2 युवकों को रोक लिया। फिर दोनों युवकों को गाड़ी से गिरा दिया। उसके बाद उन्हें लात-घूसों से पीटने लगे। इसके बाद दोनों को सड़क पर लिटाकर पीटा। आरोपी करीब 20 मिनट तक दोनों युवकों को पीटते रहे। इस बीच कोई थप्पड़ मारता, तो कोई लातें बरसाता। साथ ही गालियां देते रहे। उसके बाद दोनों को झाड़ियों में धक्का भी दे दिया।

इस बीच आरोपियों ने दोनों युवकों से बार-बार ‘जय श्रीराम’ के नारे बुलवाए। दोनों युवक माफी मांगते रहे। ‘छोड़ दो भइया’ बोलते रहे, लेकिन आरोपी उनको पीटते रहे। इस बीच आरोपियों के साथी ने उन्हें पीटने से रोक दिया। फिर दोनों को बाइक से जाने को कह दिया।

पीड़ित युवक आफताब आलम और मोहम्मद जीशान प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों ने आरोपियों की पहचान सक्षम पांडेय, कमल, चंदन और सूरज राजा के रूप में की है। इसके अलावा पिटाई करने वाले 3 युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

सीओ ऋतिक कपूर ने बताया- कुछ व्यक्तियों ने एक अन्य समुदाय के कुछ व्यक्तियों को मारा-पीटा और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया है। इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो का थाना चांदा पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच की है।

वीडियो परमापुर का पाया गया है। इसमें 2 लोगों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *