हरियाणा-जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारी
हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे जिम संचालक कपिल रेढू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए हमलावर ने ताबड़तोड़ करीब 10 राउंड फायरिंग की। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त जिम संचालक लड़के-लड़कियों को रैंप पर वार्म-अप करा रहा था।
फायरिंग की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में हमलावर सिर पर टोपी पहने और मुंह ढके नजर आ रहा है। कपिल के पास आते ही उसने 5 सेकेंड में 10 राउंड फायर कर दिए। कपिल को 6 गोलियां पीठ और 3 सीने में लगीं। एक मिस फायर हुआ। पुलिस को मौके से 10 खोल बरामद हुए हैं। इसी दौरान छर्रा लगने से शिखा नाम की युवती भी घायल हो गई।
कपिल मां-बाप का इकलौता बेटा था। करीब एक साल पहले हांसी के गांव भाटोल जाटान की गरिमा बामल से उसकी लव-मैरिज हुई थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। युवती अभी मायके में ही रह रही है।
मामले में हांसी के SP विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की के भाई ने कपिल को धमकी भी दी थी। इस मर्डर केस में पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। उधर, वारदात के करीब 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई। पुलिस अब इस पोस्ट की भी जांच कर रही है।
टना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। फव्वार चौक स्थित जिम से कुछ दूरी पर स्थित दुकानों पर सुबह 5:25 बजे जिम संचालक कपिल कुछ युवकों और एक युवती को वार्म-अप करा रहा था। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर 2 हमलावर मौके पर आए।
बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था और पीछे वाले ने सफेद टोपी और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसने पिट्ठू बैग भी ले रखा था। बदमाश ने बाइक से उतरते ही कपिल पर फायरिंग शुरू कर दी। कपिल के सिर और पीठ को टारगेट कर गोलियां मारी गईं। पहली गोली लगते ही कपिल जमीन पर गिर गया। कपिल की गई फायरिंग में एक गोली का छर्रा वार्म-अप कर रही युवती शिखा को भी लग गया, वह चीखती हुई वहां से भागीं। इसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। गोलियां की आवाज सुनकर वार्म-अप कर रहे युवक भी वहां से डरकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद युवक दोबारा वहां पहुंचे और कपिल को उठाकर अस्तपाल में भर्ती कराया।

