Dailynews

यूपी की PCS अफसर बोलीं- मम्मी ने मुझे बदनाम किया, भूमाफिया से मेरा कोई कनेक्शन नहीं

‘मुझे पता भी नहीं था कि सहारनपुर में FIR हो गई। गुरुवार सुबह न्यूज से जानकारी हुई। देखा तो पता चला कि मेरी मम्मी ने ही मेरे और परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने न तो जांच की, न ही सच्चाई जानने की कोशिश की।

मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया। मेरा भू-माफिया से कैसे कनेक्शन हो सकता है? मम्मी ने 17 बीघा जमीन देहरादून के व्यक्ति को बेच दी, वही पैसा उनके खाते में आया है।’

यह कहना है 2017 बैच की PCS अफसर और हापुड़ की DSO (जिला पूर्ति अधिकारी) डॉ. सीमा चौधरी का। महिला अधिकारी की मां मुनेश रानी ने 30 जून को सहारनपुर में उनके खिलाफ FIR कराई है। सरसावा थाने की पुलिस ने सीमा समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मां मुनेश रानी का कहना है कि बेटी सीमा, मेरे देवर संजीव कुमार चौधरी, देवरानी के पिता राजेंद्र राणा, गंभीर और नरेश कुमार ने मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची। बेटी ने अपनी ‘काली कमाई’ छिपाने के लिए बिना अनुमति मेरा बैंक अकाउंट खुलवाया। खाते में 15 लाख रुपए डलवाए। पता चलने पर विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।

मुझे न्यूज में पढ़कर पता चला कि मेरे खिलाफ सहारनपुर जिल में FIR हुई है। मुझे इससे पहले कोई जानकारी नहीं थी, न ही कभी मेरा परिवार से कोई विवाद हुआ। मम्मी से मेरी बात होती रहती है। मेरे फोटो और अन्य जानकारी भी उठाकर सभी जगह वायरल कर मीडिया में दिए गए। इस FIR में मेरे चाचा संजीव चौधरी का नाम भी शामिल है। मेरे पिता महीपाल सिंह पेशे से किसान हैं। उनकी उम्र 65 साल है। हार्ट सर्जरी और दूसरी बीमारी होने के चलते वह बीमार रहते हैं। अभी मेरी दादी भी जीवित हैं। अभी भी हमारी जॉइंट फैमिली है। दादा के हिस्से की जमीन पापा के नाम न कराकर परिवार ने मम्मी मुनेश के नाम कराई।

मेरी मम्मी मुनेश के नाम 32 बीघा जमीन है। मम्मी ने अपने नाम की 17 बीघा जमीन देहरादून के अनुपम जौशी को बेच दी, यह जमीन बहुत महंगी है और कुल 4 लाख रुपए बीघा के हिसाब से बेची गई। वह पैसा ही मम्मी के एकाउंट में आया होगा। इस जमीन के खिलाफ परिवार कोर्ट चला गया, इस समय कोर्ट में मामला चल रहा है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *