UP Police Constable Result 2026: कब जारी होगा
UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन आठ, नौ और दस जून को आयोजित हुई थी. इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे. परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट जुलाई के आखिरी सप्ताह तक जारी हो सकता है.
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती होगी. जिसके लिए लगभग 29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. यह यूपी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कांस्टेबल भर्ती में से एक है.
कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट UPPRPB की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना नतीजा देख सकेंगे-
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट के होमपेज पर UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा.
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के साथ UPPRPB कटऑफ भी जारी करेगा. उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ लिस्ट देख सकेंगे.
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया था. इस भर्ती में कांस्टेबल की कुल 60,244 वैकेंसी थी. इसमें कैटेगरी वाइज पुरुषों का कटऑफ इस प्रकार था-
सामान्य वर्ग- 225.75926
EWS वर्ग- 209.26396
ओबीसी वर्ग- 216.58607
एससी वर्ग- 196.17614
एसटी वर्ग- 170.0302
कटऑफ प्रभावित करने वाले कारक
यूपी पुलिस कांस्टेबल के कटऑफ हर भर्ती में बदलते रहते हैं. ये रिक्तियों की संख्या, आवेदकों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई का स्तर और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. इसलिए पिछली भर्ती के कटऑफ से आप थोड़ा अनुमान लगा सकते हैं

