News

वाराणसी : सावित्री बाई फुले जयंती पर निकाली रैली, आशा विश्वास ट्रस्ट, किशोरी युवा मंच ने संयुक्त रुप से किया आयोजन

Share News
1 / 100

वाराणसी: जन्सा, क्षेत्र के दिनदासपुर गाँव के अम्बेडकर पार्क में आशा विश्वास ट्रस्ट, किशोरी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता बतौर अतिथि शामिल हुए। इसके अलावा मनरेगा मज़दूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।

इसके बाद मंच की सपना के नेतृत्व में दिनदासपुर गाँव में रैली का आयोजन किया गया। इसके पहले मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार गुप्ता ने कहा कि माता सावित्री फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी और महिला शिक्षा के लिए अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने उपेक्षित, गरीब व पिछड़े लोगों को बताया कि अपने समाज को आगे बढ़ाना है तो इसके लिए सबसे पहले शिक्षित बनना होगा और परिवार की महिलाओं को शिक्षा देना होगा। महिलाएं शिक्षित होंगी तो हमारा परिवार, समाज और देश तरक्की करेगा। माता सावित्री फुले को महिला शिक्षा के लिए काम करने पर बहुत विरोध भी सहना पड़ा था। जब वे पढ़ाने जाती तो उनके कपड़ों पर गोबर फेंक दिया जाता था। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रही।

हमें अपने परिवार व समाज को उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए माता सावित्री फुले के कार्यों से प्रेरणा लेना होगा और उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। हम सभी प्रयास करें कि हमारे परिवार व समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित न रहे।संचालन प्रियंका ने किया इस मौक़े रेनू, सरोज, अनिल, सुरेश राठौर, राज कुमार गुप्ता, गुडीया, रोशनी, कोमल, काजल, सविता, रेशमा, सपना, रेखा, सगीता, दीक्षा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *