google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर  रेप

बुलंदशहर, सिकंदराबाद में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नगर के मोहल्ला निवासी पीड़िता ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। एक महिला ने नगर निवासी व्यक्ति से उसकी मुलाकात कराई। आरोपी ने उसे बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह उसके घर आने जाने लगा। इसी दौरान उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। शादी के नाम पर पिछले 1 साल से वह पीड़िता का शारीरिक शोषण करता चला आ रहा है। जब भी वह शादी के लिए कहती है कुछ ना कुछ बहाने बना देता है।

आरोपी 5 दिसंबर की रात उसके घर पर आया और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। कोतवाली प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी घनश्याम झां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *