Dailynews

1 हफ्ते बाद UP में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पश्चिम से होगी शुरुआत

Share News

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में ठंड दस्तक दे चुकी है, लेकिन कड़ाके की ठंड अब भी नदारद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी से इसकी शुरुआत होगी। दिन के तापमान 6 डिग्री तक नीचे गिरेंगे।

फेंगल तूफान ने रोकी सर्द हवाएं मौसम विभाग के मुताबिक फेंगल तूफान का असर अब भी यूपी में बना हुआ है। अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तापमान 29 डिग्री तक बने हुए हैं। इसकी वजह से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रदेश में नहीं आ पा रही हैं। पंजाब तक हवाएं आ रही हैं, इसलिए वहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है।

फेंगल तूफान के असर के चलते यूपी में अभी नम हवाएं बनी हुई हैं। इसकी वजह से सुबह कोहरा और प्रदूषण अधिक हो रहा है। 8 दिसंबर के बाद ये परिस्थितियां बदलेंगी और नए विक्षोभ के बनने से उत्तर-पश्चिमी हवाएं यूपी में आना शुरू होंगी। हवाएं 7 दिसंबर तक आना शुरू हो सकती हैं।

प्रदेश में पश्चिमी यूपी से ठंड की शुरुआत होगी। IMD के मुताबिक, 15 दिसंबर से प्रदेश में सर्दी अपने चरम पर होने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दो से तीन दिन दोपहर में हल्की धूप रहेगी।

4 से मध्यम कोहरा तक छाने के आसार 4 और 5 दिसंबर को भी प्रदेश में सुबह के समय कुछ जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा होने के आसार जताए गए हैं। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में 7 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। कहीं भी घना कोहरा का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। कोहरे की विजिबिल्टी 500 मीटर से 1000 मीटर तक रह सकती है।

प्रदेश में अयोध्या का तापमान सबसे कम राम नगरी अयोध्या में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश में अयोध्या में सबसे कम 9.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह मथुरा में 9.6℃ और कानपुर शहर में 10℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बाकी सभी जिलों में 10 से 12℃ के बीच दर्ज किया गया है।

प्रदेश में इन शहरों का तापमान रहा सबसे अधिक

शहरअधिकतम तापमान
आगरा27.7°C
अलीगढ़28.8°C
अयोध्या26.5°C
बरेली24.5°C
गोरखपुर26.8°C
कानपुर28.6°C
लखनऊ28.7°C
मेरठ27.5°C
प्रयागराज29.4°C
वाराणसी28.3°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *