Dailynews

यूपी के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में तीन दिन बाद यानी शनिवार को मौसम साफ है। सुबह से पूरे प्रदेश में अच्छी धूप है। हालांकि, बादलों की आवाजाही और ठंडी तेज हवाओं की वजह से धूप बेअसर है। हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश की वजह से यूपी में मौसम बदल गया है। पूरे महीने की बात करें तो मई में सामान्य से अधिक बारिश होगी। शुरुआती 10 दिनों में लगातार सक्रिय विक्षोभों की वजह से लू से राहत रहेगी। हालांकि, बाद में तराई वाले क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रह सकती है। पूर्वी यूपी में लू सामान्य रहेगी।

इससे पहले, शुक्रवार को गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा कन्नौज में 54 मिमी, बलरामपुर में 52.6 मिमी, लखीमपुर खीरी में 51.8 मिमी, बरेली में 29 मिमी और गोरखपुर में 23.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32°C के बीच रहा।

जालौन 41.6°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंच गया था। यानी 5 दिन में पारा 6°C तक लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो हरदोई में पारा सबसे कम 17°C रिकॉर्ड किया गया। 3 दिनों में आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *