Crime News

बिजनौर : पत्नी ने पति को सिगरेट से जलाया, हाथ-पैर बांधकर न्यूड किया, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला

Share News
4 / 100

बिजनौर, महिला ने अपने पति को जलती सिगरेट से जगह-जगह दागा। सीने पर चढ़कर पीटा। फिर चाकू से प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की। बिजनौर में हुई पूरी घटना बेडरूम में लगे CCTV में कैद हो गई।

इसमें दिख रहा है कि महिला पति को न्यूड करके हाथ बांध देती है। फिर उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागती है। पति दर्द से चीखता-चिल्लाता है, लेकिन पत्नी उसको लगातार सिगरेट से जलाती रहती है। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

थाना स्योहारा के गांव चक महमूद सानी के मन्नान जैदी की शादी 17 नवंबर 2023 को पास के ही गांव की रहने वाली मेहर जहां से हुई थी। दोनों के बीच शादी से पहले अफेयर भी था। मेहर जहां, मन्नान के घर पहुंच गई थी और शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। इसके बाद परिवार वालों की रजामंदी से दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।

सिगरेट-शराब पीती है पत्नी
शादी के बाद मन्नान पत्नी मेहर जहां की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगा। मगर, इसी बीच उसे पता चला कि उसकी मेहर जहां का कैरेक्टर सही नहीं है। वह शराब, सिगरेट पीती है। जब मन्नान ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह उसके साथ लड़ाई करने लगी। इतना ही नहीं, मन्नान का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगी और उसे जान से मारने की फिराक में लग गई।

बेहोश होने पर बांधे हाथ-पैर, फिर सिगरेट से दागा
मन्नान का आरोप है कि 29 अप्रैल, 2024 की रात उसकी पत्नी उसके पास आई। उसने दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बेहोश हो गया, तो उसने उसके हाथ-पैर बांध दिए। पत्नी ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया और चाकू से प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। इस दौरान सिगरेट से उसके शरीर को कई जगह दागा।

मन्नान के पिता का कहना है- बेटे की पत्नी अक्सर उसको मारती-पीटती थी। इस वजह से मेरे बेटे ने पत्नी से छुपकर अपने ही बेडरूम में CCTV लगा दिए, ताकि उसकी करतूत सामने आ सके।

मन्नान ने बताया- शादी के बाद से ही मेहर ​​​​​​​मुझे मारती थी। उसके कई लोगों के साथ अवैध संबंध है। मेहर ​​​​​​​की बहनें और उनके पति भी इसमें मिले हैं। उसकी बहनों ने मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा। मुझसे पैसों की मांग की गई। मैंने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद से पत्नी मुझे टॉर्चर करने लगी।

29 तारीख को उसने मुझे नशीला दूध पीला दिया। इसके बाद सिगरेट मेरे शरीर को जलाया। फिर मेरे प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। मुझे मारने की कोशिश की गई। मैं तड़पता और चिल्लाता रहा, लेकिन पत्नी को दया नहीं आई। यह सारी घटना CCTV में कैद हो गई।

इस मामले में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी मेहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *