Dailynews

बुलंदशहर में बीजेपी के भोला सिंह की हैट्रिक:कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि को 3,07,504 वोटों से हराया

Share News
15 / 100

यूपी की बुलंदशहर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि को 3,07,504 वोटों से हराया। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग शुरू हुई थी। 21 राउंड की काउंटिंग के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। भोला सिंह को 668941वोट मिले, जबकि शिवराम वाल्मीकि को 361437 वोट मिले।

बुलंदशहर लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास काफी पुराना है। इस सीट पर कभी कांग्रेस का दबदबा हुआ करता था। एक समय बुलंदशहर लोकसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, पर पिछले कुछ चुनावों से देखा जाए तो यहां भाजपा काफी मजबूत हो गई है। वहीं, 21 राउंड की काउंटिंग के बाद भोला सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की।

बुलंदशहर से जीते भोला सिंह….

बुलंदशहर लोकसभा सीट…

भोला सिंह (बीजेपी) – 668941

शिवराम वाल्मीकि (कांग्रेस) – 361437

भोला सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी शिवराम को 3,07,504 वोटों से हराया।

बुलंदशहर लोकसभा का रुझान…18 राउंड

भोला सिंह (बीजेपी) – 440261

शिवराम वाल्मीकि (कांग्रेस) – 229161

गिरीश चंद जाटव (बसपा) – 82367

भोला सिंह (बीजेपी) कांग्रेस शिवराम से 211100 वोटों से आगे।

बुलंदशहर लोकसभा का रुझान…15 राउंड

बुलंदशहर लोकसभा सीट…

भोला सिंह (बीजेपी) – 368785

शिवराम वाल्मीकि (कांग्रेस) – 201656

गिरीश चंद जाटव (बसपा) – 73148

भोला सिंह (बीजेपी) कांग्रेस शिवराम से 167129 वोटों से आगे।

बुलंदशहर लोकसभा का रुझान… राउंड 14

भोला सिंह (बीजेपी) – 344849

शिवराम वाल्मीकि (कांग्रेस) – 192989

गिरीश चंद जाटव (बसपा) – 69539

भोला सिंह (बीजेपी) कांग्रेस शिवराम से 151860 वोटों से आगे।

बुलंदशहर लोकसभा का रुझान…10 राउंड

भोला सिंह (बीजेपी) – 260174

शिवराम वाल्मीकि (कांग्रेस) – 144776

गिरीश चंद जाटव (बसपा) – 54265

भोला सिंह (बीजेपी) कांग्रेस शिवराम से 115938 वोटों से आगे।

8वां राउंड बुलंदशहर लोकसभा का रुझान….

बुलंदशहर लोकसभा सीट…

भोला सिंह (बीजेपी)- 221236

शिवराम वाल्मीकि (कांग्रेस)- 114144

गिरीश चंद जाटव (बसपा) – 45605

भोला सिंह (बीजेपी) 107092 वोटों से आगे।

सुबह 10.51 छठवां राउंड

भोला सिंह (बीजेपी)- 179230

शिवराम वाल्मीकि (कांग्रेस)- 93645

गिरीश चंद जाटव (बसपा) – 371148

भोला सिंह (बीजेपी) कांग्रेस के शिवराम से 85585 वोटों से आगे।

सुबह 10.29 पांचवा राउंड

भोला सिंह (बीजेपी)- 139156

शिवराम वाल्मीकि (कांग्रेस)- 72543

गिरीश चंद जाटव (बसपा) – 29279

भोला सिंह (बीजेपी) कांग्रेस शिवराम से 66613 वोटो से आगे

सुबह 10 बजे- चौथे राउंड की गिनती पूरी

भाजपा के भोला सिंह को 33189 वोट मिले, कांग्रेस के शिवराम ने 14440 वोट किए हासिल। भाजपा के भोला सिंह कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि से 18149 वोटों से आगे। बसपा के गिरीश चंद जाटव को 5944 वोट मिले।

सुबह 9.23- बुलंदशहर में दूसरे राउंड की गिनती पूरी

भाजपा के भोला सिंह को 26600 वोट मिले, कांग्रेस के शिवराम ने 14711 वोट किए हासिल। भाजपा के भोला सिंह कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि से 11889 वोटों से आगे। बसपा के गिरीश चंद जाटव को 7142 वोट मिले।

सुबह 9.1- पहले राउंड में भाजपा के भोला सिंह को 18362, कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि को 10012 बसपा के गिरीश चंद को 4832 वोट मिले हैं।

सुबह 8.50- बैलेट पेपर की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह आगे चल रहे हैं।

सुबह 8.8- पोस्टल मतगणना हुई शुरू हुई। बैलेट पेपर की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि आगे चल रही है। इसके बाद 8.30 बजे बैलेट की मतगणना शुरू होगी।

लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। कुल 32 राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजा फाइनल आएगा। मतगणना से पहले नवीन मंडी स्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। मतगणना के दिन सिर्फ काउंटिंग से जुड़े व्यक्तियों को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

मतगणना को सकुशल, पारदर्शिता से सम्पन्न कराए जाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का सोमवार को आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ, आईजी मेरठ रेंज नचिकेता झा ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार के साथ जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने विधान सभावार अलग-अलग पंडाल में कराई जाने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए कराई गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। पंडाल का निरीक्षण करते हुए ईवीएम मशीनों, टेबुलेशन के लिए लगाई गई टेबल के बारे में जानकारी ली। प्रत्येक पंडाल में टेबल तक ईवीएम मशीनों को लाने-ले जाने के लिए कर्मियों को पहचान के लिए टी शर्ट दी गई है। पंडाल में गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखे, पीने का पानी आदि व्यवस्था कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *