Dailynews

सुलतानपुर : हारीं मेनका गांधी, सपा के रामभुआल निषाद ने 35 हजार से ज्यादा वोट से हराया

Share News
10 / 100

सुलतानपुर में मेनका गांधी हार गई हैं। सपा के रामभुआल निषाद ने उन्हें हराया है। सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा में काउंटिंग शुरू हुई थी। 25 राउंड की मतगणना होने के बाद रामभुआल निषाद को विजयी घोषित किया गया। 35 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की गई।

फाइनल राउंड

उदराज 140298

मेनका 353197

राम भुआल 389050

सुल्तानपुर अपडेट

सपा राम भुआल निषाद- 373428

भाजपा मेनका गांधी-340442

बसपा उदराज वर्मा-136973

32442 से सपा आगे

सुलतानपुर 8 राउंड

सपा राम भुआल 16591

भाजपा मेनका गांधी 16029

बसपा उदराज 4867

सुलतानपुर 7 राउंड

सपा राम भुआल 17229

भाजपा मेनका 14406

बसपा उदराज 5198

सुबह 12.05 पांचवा राउंड

सपा राम भुआल 15602

भाजपा मेनका 13267

बसपा उदराज 6624

सुबह 11.13 राउंड 4

13244- मेनका भाजपा बीजेपी

14493- राम भुआल सपा

6392- उदराज वर्मा बसपा

सुबह 10.02 दूसरा राउंड

भाजपा 20093

सपा 25983

बीएसपी 9386

5890 मतों से सपा आगे।

सुबह 9.7- पहला राउंड

सपा राम भुआल निषाद- 3128

भाजपा मेनका गांधी- 2428

बसपा उदराजा वर्मा-1773

सुबह 8.8- पोस्टल मतगणना हुई शुरु। इसके बाद 8.30 बजे बैलेट की मतगणना शुरू होगी।

सुबह 7. 25 – मतदान केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान पेटियों को कड़ी सुरक्षा में केंद्र पर पहुंचाया जा रहा है। कुछ ही देर में काउंटिंग शुरू होगी। 6 सीओ, 11 थानाध्यक्ष, 15 निरीक्षक, 79 उप निरीक्षक (दरोगा), 712 हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबल और 280 होमगार्ड लगाए गए हैं। दो कंपनी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तैनात की गई है। जिले में संवेदनशील क्षेत्रों में एक कंपनी व एक प्लाटून सीआईएसएफ भी तैनात की गई है।

सुलतानपुर में कुछ ही घंटे में काउंटिंग शुरू हो जाएगी। यहां भाजपा से मेनका गांधी, सपा से राम भुआल निषाद और बसपा से उदयराज वर्मा समेत कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा-सपा का कड़ा मुकाबला है। 2019 के चुनाव में यहां भाजपा से मेनका गांधी ने 14 हजार वोट से जीत दर्ज की थी।

जिले में मतगणना के लिए नवीन कृषि मंडी अमहट का स्थान चयन किया गया है। यहां 25 मई को चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई है। जॉइंट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा ने बताया कि सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना की जाएगी और उसके आधे घंटे बाद ईवीएम की गणना शुरू होगी। हर विधानसभा में 14-14 टेबल पर गणना होगी।

उन्होंने बताया ईवीएम की काउंटिंग की एक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक माइक्रो आब्जर्वर, एक गणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कार्मिक होगा। सीयू की काउंटिंग प्रक्रिया के तहत सीयू के बटन को ऑन करके रिजल्ट बटन को दबाना होगा। कैंडिडेट वार मिले मत को 17 सी मतपत्र लेखा के भाग-2 में अंकित किया जाएगा। इसकी दो प्रति तैयार होगी। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के क्रम में प्रत्येक विधानसभा की रैंडमली किन्हीं 5-5 बूथ के वीवीपैट की पर्चियों की गणना भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *