बुलंदशहर : विधायक ऑटो रिक्शा में बैठे, फॉर्च्यूनर से वीडियो बनवाया
बुलंदशहर से भाजपा विधायक सीपी सिंह और देवेंद्र सिंह लोधी ने विधानसभा के बाहर ऑटो में सफर किया, लेकिन वीडियो उन्होंने समर्थकों से फॉर्च्यूनर से शूट करवाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान के बाद नेताओं ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक ओर नेता पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे है, तो उनके पीछे उनकी टीम लग्जरी गाड़ी से उनका वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बीजेपी विधायक सीपी सिंह और देवेंद्र सिंह लोधी का एक वीडियो चर्चा में आ गया, जिसमें दोनों ऑटो रिक्शा में सफर करते नजर आए। लेकिन ट्विस्ट तब आया जब यह पता चला कि पूरा वीडियो उनकी लग्जरी टोयोटा फॉर्च्यूनर से शूट किया गया था। आखिर जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं नेता?
बुलंदशहर से भाजपा विधायक सीपी सिंह और देवेंद्र सिंह लोधी ने विधानसभा के बाहर फॉर्च्यूनर से वीडियो शूट करवाया। सीपी सिंह डिबाई से विधायक हैं और पेशे से दूध कारोबारी हैं, जबकि देवेंद्र सिंह लोधी स्याना सीट से विधायक हैं।

