News

बुलंदशहर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पेन जैसी दिखने वाली चीज से दूर रहने की अपील, हो सकता है बम

बुलंदशहर पुलिस ने आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों से पैन जैसी दिखने वाली किसी भी संदिग्ध वस्तु से दूर रहने की अपील की गई है, क्योंकि यह विस्फोटक हो सकता है।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह चेतावनी जारी की है। पुलिस ने आगाह किया है कि क्षेत्र में यदि कहीं भी पैन जैसी आकृति की कोई संदिग्ध डिवाइस या वस्तु दिखाई दे, तो उसके पास बिल्कुल न जाएं। पुलिस के अनुसार, यह एक खतरनाक विस्फोटक या बम हो सकता है। पुलिस ने जनता से विशेष अपील की है। यदि रास्ते में, खेत में या किसी सुनसान जगह पर ऐसी कोई भी चीज दिखाई देती है, तो उसे छूने या हिलाने की गलती कतई न करें। ऐसी किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर बिना समय गंवाए तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दें। साथ ही, संदिग्ध वस्तु के आसपास भीड़ जमा न होने दें और खुद भी उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे। उन्होंने जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह अलर्ट पर है। संदिग्ध चीजों की जांच के लिए सुरक्षा टीमें मुस्तैद कर दी गई हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करने की सलाह दी गई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *