News

बुलंदशहर : छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो महिलाओं के साथ मारपीट

बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि यह घटना 14 मई की शाम को हुई, जब वह अपनी बहन के साथ घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले फैम नामक युवक ने दोनों बहनों पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।

जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो आरोपी फैम ने गाली-गलौज करते हुए अपने रिश्तेदार बुंदू को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद फैम, बुंदू और फैम की पत्नी रुखसार ने मिलकर दोनों बहनों को बेल्ट और डंडों से पीटा। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी अफसर को भी मारा गया, जिससे उनके हाथ में चोट आई।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना में उन्हें, उनकी बहन और पड़ोसी अफसर को चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और अक्सर मोहल्ले में झगड़ा करते रहते हैं। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

नगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और मेडिकल रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *