News

खुर्जा : आरएसएस कार्यालय के पास संदिग्ध गाड़ी पर पथराव

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में आरएसएस कार्यालय के पास एक लाल रंग की टीयूवी गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी पर पथराव किया, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी के काले शीशे के भीतर एक युवक और युवती संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे। लोगों ने गाड़ी खुलवाने का प्रयास किया, जिससे वहां हंगामा हो गया।

लोगों को अपनी ओर आता देख, गाड़ी चला रहे युवक ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, लोग बाल-बाल बच गए। इस प्रयास से गुस्साए लोगों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद युवक तुरंत गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *