Dailynews

अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, 4 पर FIR

अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव (23) को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गुरुवार को कानपुर-प्रतापगढ़ में FIR दर्ज हुई। कानपुर में भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव और प्रतापगढ़ में शीतला सुजान कवि नाम की आईडी पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

आरोप है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर अदिति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। इससे समाज में अखिलेश यादव और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई। इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को X पर लिखा-

QuoteImage

अदिति मेरी भी बेटी है। आप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हम शर्मिंदा हैं। जिसने भी ऐसी हरकत की, वह शर्मनाक है। लेकिन अखिलेश अपनी गिरेबान में झांके। मेरे और मेरे परिजनों के बारे में क्या-क्या लिखवाते रहते हैं। गारंटी से कह सकता हूं कि यह घटिया हरकत करने वालों में कोई सपाई ही होगा। इधर, भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने आपत्तिजनक पोस्टों पर आपत्ति जताई है। कहा- सपा प्रमुख की बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक बातें फैलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बेटियों का सम्मान राजनीति से ऊपर है। समाज को ऐसे गलत कामों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। मामले की जांच की जाए।

वहीं, सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा- भाजपा सरकार से निकृष्ट कोई सरकार हो नहीं सकती। ऐसे में क्या कहूं। अगर सपा के लोग जिले-जिले में उतर जाएं तो लॉ एंड ऑर्डर की दिक्कत हो जाएगी।

  • मंत्री राजभर ने लिखा- अदिति यादव मेरी भी बेटी है। लेकिन अखिलेश जी को क्या कहूं? पूरी तरह से ट्विटर, एसी और पीसी के नेता हैं। कोई गंभीरता नहीं। अदिति के खिलाफ लाल-हरी टोपी वालों में से जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की है, वह शर्मनाक और गुनाह-ए-अजीम है। लेकिन यह समय स्वयं अखिलेश यादव जी समेत सपाइयों के लिए भी अपने गिरेबान में झांकने का है।
  • उन्होंने कहा-सपाई हमेशा लोगों को गालियां देते और दिलवाते रहते हैं। किसी की जाति का, किसी के रंग का, किसी की श्रद्धा का, किसी के कपड़ों का, किसी के पेशे का मजाक उड़ाते रहते हैं। मैं स्वयं अखिलेश के गुंडों का भुक्तभोगी हूं। सोशल मीडिया पर अखिलेश मेरे और मेरे परिजनों के बारे में क्या-क्या लिखवाते रहते हैं।पूरा बहुजन समाज रोज देख रहा है।
  • मंत्री ने कहा-बेटी अदिति यादव के खिलाफ जो घटिया हरकत हुई है, गारंटी से कह सकता हूं कि उसमें भी कोई सपाई ही निकलेगा। इस तरह का घटिया प्रशिक्षण कोई लाल या हरी टोपी पहनने वाले मास्टर साहब की कक्षा में ही मिलता है। महिलाओं के लिए अखिलेश यादव, चचा शिवपाल और आजम खान साहब के बयान उठाकर देख लीजिए।
  • उन्होंने कहा- वैसे बेटी अदिति के मामले में किसी विनोद कुमार यादव का भी नाम सामने आ रहा है। अदिति बेटी, आप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हम शर्मिंदा हैं। बिटिया, आप से कैसे कहूं कि एक हाथ में चांदी का चम्मच और दूसरे हाथ में बल्लम लेकर पैदा हुए लोगों ने राजनीति को किस गर्त में पहुंचा दिया है, जो शर्मनाक है।

अब दोनों FIR के बारे में पढ़िए

कानपुर में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव ने कराई FIR, बोले- अखिलेश के परिवार की छवि धूमिल हुई कानपुर में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तीनों के खिलाफ महिला की छवि धूमिल करने, छवि खराब करने के इरादे से धोखाधड़ी और जालसाजी करने तथा आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रवीण यादव ने एफआईआर में लिखा- सोशल मीडिया पर भरत कुमार पटेल नाम की आईडी से अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। भरत कुमार पटेल ने अपनी आईडी से लिखा कि अखिलेश यादव यहां राम मंदिर में 7 करोड़ की चोरी की बात कर रहे हैं, उधर उनकी बेटी, जो लंदन में पढ़ाई कर रही हैं, कुछ दिनों से लापता हैं।

उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अदिति और एक अज्ञात व्यक्ति की फोटो एडिट करके लगाई है, जो पूरी तरह से फर्जी तरीके से तैयार की गई है। किसी सम्मानित परिवार की बेटी का चरित्रहनन करना और उसे सोशल मीडिया पर चलाकर बदनाम करना गंभीर अपराध है।

इस पोस्ट से समाज में अखिलेश यादव और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई है। इससे समाज में काफी रोष है। इस पोस्ट पर नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव ने भी बहुत गंदे कमेंट किए हैं। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *