Crime News

AAP नेता दीपक सिंगला को ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने सोमवार सुबह सिंगला सहित कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित बैंक लोन फ्रॉड और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई.

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी कथित वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध बैंक लोन ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक ED की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम सबूत खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल दीपक सिंगला की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

वहीं दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की तलाशी पर AAP नेता और गोवा प्रभारी आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘गोवा में आप की बढ़ती लोकप्रियता के चलते बीजेपी के गोवा के सह प्रभारी दीपक सिंगला के यहां ED को भेजा है. ये ना सिर्फ वालेंटियर्स को डराने, बल्कि गोवा AAP संगठन के डाटा को हथियाने का प्रयास है.’
सिंगला आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से विश्वास नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार रह चुके हैं. वर्ष 2024 में भी एक जांच के सिलसिले में ED ने उनके ठिकानों पर छापा मारा था.

इसी बीच ED ने एक अलग मामले में भी छापेमारी की है. यह मामला करीब 180 करोड़ रुपये के कथित निवेश घोटाले से जुड़ा है, जिसमें लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया.

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े राम सिंह नामक व्यक्ति के परिसरों पर भी ED ने तलाशी ली. एजेंसी इस मामले में कथित धोखाधड़ी और मनी ट्रेल की जांच कर रही है. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों से पूछताछ हो सकती है तथा जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *