Dailynews

TET एग्जाम महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाए, चूड़ियां उतरवाईं

यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 का आज, शुक्रवार को दूसरा दिन है। सुबह 7:15 बजे से 8:45 बजे तक सेंटरों में अभ्यर्थियों की एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड की जांच, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

ललितपुर में एक महिला अभ्यर्थी घूंघट में परीक्षा देने पहुंची। पूछने पर पता चला कि वह जेठ के साथ आई है, इसलिए घूंघट कर रखा है। गोरखपुर में महिला अभ्यर्थियों के बालों के क्लचर, हेयरपिन, चूड़ियां और ज्वेलरी उतरवा दी गईं। पुरुष अभ्यर्थियों की बेल्ट निकलवाकर चेकिंग की गई। हाथरस में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई। पुरुष अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए।

लखनऊ में महिला सिपाही ने स्कूटी से एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। बस्ती में परीक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे 51 साल के हेड कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद यूपी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। शिक्षा चयन आयोग पहली बार अपने AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से परीक्षा की निगरानी कर रहा है। परीक्षा के पहले दिन यानी गुरुवार को 15 सॉल्वर पकड़े गए। ये सभी दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने आए थे। पहले दिन परीक्षा में 84.76 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 8,07,636 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 6,84,614 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

प्रदेश के 60 जिलों में 955 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा 4 जुलाई को भी होगी। 19.94 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 17,67,180 परीक्षार्थी यूपी के मूल निवासी हैं। 2,27,481 अभ्यर्थी दूसरे राज्यों से एग्जाम देने पहुंचेंगे। इनमें 1,85,791 सेवारत शिक्षक भी शामिल हैं। बदायूं में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के रोड शो की वजह से दर्जनों अभ्यर्थियों के परीक्षा छूटने पर सपा सांसद आदित्य यादव ने निशाना साधा है।

कहा- यह बेहद दुखद और चिंताजनक है कि वर्षों की मेहनत और करीब छह साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा में प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ।

उन्होंने कहा कि बरेली समेत आसपास के कई जिलों से परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थी घंटों जाम में फंसे रहे, जिसके चलते उनकी परीक्षा छूट गई। यह उन युवाओं के साथ अन्याय है। इन परीक्षार्थियों के लिए दुबारा परीक्षा कराई जाए। बरेली से टेट परीक्षा देने आईं नेहा, मीनाक्षी और सायरा की गुरुवार को दूसरी पाली में परीक्षा थी। शहर के एसके इंटर कॉलेज में इनका परीक्षा केंद्र था लेकिन भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी दुर्विजय सिंह शाक्य के स्वागत की वजह से लगे जाम की वजह से वह समय से नहीं पहुंच सकीं। इनका परीक्षा छूट गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *