Crime News

हरदोई : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 2 की मौत, 25 घायल

हरदोई : नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली गोवंश सामने आने पर शुक्रवार की शाम पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर किया। ट्रैक्टर-ट्राली पर 40 लोग बैठे थे। हादसे की सूचना मिलने पर डीएम-एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना। घटना सीतापुर रोड पर बेनीगंज कोतवाली के शुक्लापुर की है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *