Dailynews

हरियाणवी डांसर बोलीं – कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी

हरियाणवी डांसर के साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज शो के दौरान हुई कथित बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में हाथरस पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, डांसर का कहना है कि जिस युवक ने उनके साथ बदसलूकी की थी, उसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डांसर ने कहा, “हाथरस पुलिस ने मुझे 11 जून को दोबारा थाने बुलाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 15 जून तक इंतजार करूंगी। यदि तब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ, तो मैं सुसाइड कर लूंगी।”

उन्होंने यह भी कहा-

QuoteImage

मेरे लिए इज्जत सबसे पहले है। जहां मुझे इज्जत नहीं मिलेगी, वहां परफॉर्मेंस नहीं दूंगी।

डांसर ने कहा, “हाथरस पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का दावा किया गया है, लेकिन वह व्यक्ति आयोजन समिति से जुड़ा है। समिति के लोगों से मेरा कोई विवाद नहीं है और न ही उनकी कोई गलती है। यदि थाना स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तो मैं गृहमंत्री को पत्र लिखूंगी। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग और अन्य संबंधित संस्थाओं से भी शिकायत करूंगी। मैं हार मानकर घर नहीं बैठने वाली।”

उन्होंने बताया- इस विवाद के बाद सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, लेकिन मुझे ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग मेरे खिलाफ गलत वीडियो और रील बनाकर अफवाहें फैला रहे हैं। उनके खिलाफ भी मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *