Dailynews

लखनऊ-उन्नाव में आंधी-बारिश, पेड़ उखड़े, एक की मौत

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार देर रात लखनऊ, उन्नाव और आसपास के इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। उन्नाव में कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। पेड़ के नीचे दबने से एक 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। कई गांवों की बिजली गुल हो गई।

हालांकि, मंगलवार सुबह से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। तेज धूप और लू जैसे हालात ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।

इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान के 45°C-46°C या उससे अधिक रहने की संभावना जताई है।

हालांकि, 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्री-मानसून की गतिविधियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा। 11 से 13 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। IMD के मुताबिक, देश में 3 दिन की देरी चल रहे मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अब यूपी में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री कर सकता है। फिर 10 दिन के अंदर यह पूरे यूपी पर छा जाएगा।

  • 10 जून: पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। लू भी चलेगी।
  • 11 जून: पूरे प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में लू चलेगी।
  • 12 जून: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
  • 13 जून: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में रिमझिम बारिश के आसार हैं। पारा 3-4°C तक लुढ़क सकता है।
  • 14 जून: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिलाएंगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *