Dailynews

यूपी के 55 जिलों में भारी बारिश, 15 में IMD का रेड अलर्ट

लखनऊ: मौसम विभाग ने यूपी के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई तक तक भारी बारिश होने की संभावना है, इसे देखते हुए 55 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 15 जिलों भारी बारिश को देखते हुए 23 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर कमजोर होने की वजह से मानसूनी हवाओं की प्रवाह काफी तेज हो गई है, जिसकी वजह से यूपी के कई जिलों में 25 जुलाई तक जमकर बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अभी तक यूपी में मानसून की बारिश में भारी कमी देखी गई है. अभी तक पूरे उत्तर प्रदेश में कुल बारिश में 23 प्रतिशत की कमी देखी गई है. अभी तक समान्य से अधिक बारिश केवल तीन जिलों मेरठ मुजफ्फर नगर और शामली में दर्ज की गई है, जो समान्य से 60% अधिक है. एटा, औरेया, फिरोजाबाद और हाथरस में समान्य से 20 से 59 प्रतिशत तक अधिक बारिश अधिक हुई है. हालांकि, बाकी के बाकी जिलों में बारिश सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर अब कमजोर हो गया है. आसान भाषा में समझें तो बंगाल की खाड़ी का बवंडर अब शांत पड़ गया है. इस मौसमी सिस्टम के कमजोर होने का सबसे बड़ा फायदा पूर्वी राज्यों समेत उत्तर प्रदेश को मिल रहा है. इसके कमजोर होते ही मानसूनी हवाओं का प्रवाह यूपी की तरफ काफी तेज हो गया है. इन तेज और नमी भरी हवाओं के कारण ही प्रदेश भर में झमाझम बारिश के मजबूत आसार बन गए हैं.

यूपी में अब तक 23% बारिश की कमी
इस साल मानसून ने अब तक लोगों को खूब तरसाया है. मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो, अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में कुल मानसूनी बारिश में 23 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बाद भी खेतों में दरारें दिख रही थीं.

सिर्फ इन जिलों पर मेहरबान रहे हैं बादल
अब तक की बारिश के रिकॉर्ड की बात करें, तो पूरे सूबे में बारिश का वितरण बेहद असमान रहा है. अभी तक सामान्य से अधिक बारिश केवल पश्चिमी यूपी के तीन जिलों – मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में ही दर्ज की गई है, जहां बादलों ने मेहरबानी दिखाते हुए सामान्य से 60% अधिक पानी बरसाया है. इसके अलावा एटा, औरैया, फिरोजाबाद और हाथरस में भी स्थिति बेहतर रही है, जहां सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत तक अधिक बारिश हुई है.

ऑरेंज अलर्ट: बारिश की व्यापकता को देखते हुए यूपी के 55 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन जिलों के लोगों को जलभराव और भारी बारिश से निपटने के लिए ‘तैयार’ रहना होगा.

रेड अलर्ट: वहीं, बारिश के रौद्र रूप और संभावित खतरों को देखते हुए 15 जिलों में 23 जुलाई तक रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. रेड अलर्ट वाले जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है.

येलो अलर्ट: मानसूनी हवाओं का यह शानदार असर 25 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है, जिसके लिए बाकी कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *