Hindi News LIVE

बम से उड़ा दूंगा… पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली धमकी

झारग्राम (पश्चिम बंगाल). पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही है. पीड़ित ने दावा किया उन्‍हें पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश से बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं. झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहू ने बताया कि धमकी देने वाले पाकिस्तान से फोन करके मुझे धमकी दे रहे हैं कि वे मुझे बम से उड़ा देंगे…मैंने उनसे कुछ नहीं कहा. विक्रम ने आगे बताया कि वे हर बार बस फोन काट देते हैं. उन्‍होंने कहा, ‘फिर बांग्लादेश से एक और फोन आता है, जिसमें पूछा जाता है कि मैं ज‍िंदा हूं या नहीं. वे बार-बार मुझे परेशान कर रहे हैं और मुझे अनजान नंबरों से बहुत सारे फोन आ रहे हैं, जिनमें गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है.’

पश्चिम बंगाल के झारग्राम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ की बनी झालमुड़ी खिलाने वाले एक स्थानीय दुकानदार विक्रम साहू को अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. जिस लोकप्रियता ने झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार दुकानदार विक्रम साहू को रातों-रात सोशल मीडिया का स्टार बना दिया था, वही शोहरत अब उनके और उनके पूरे परिवार के लिए खौफ का सबब बन चुकी है.

जब पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी

यह पूरा मामला बीते 19 अप्रैल का है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारग्राम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. रैली खत्म होने के बाद जब पीएम मोदी का काफिला लौट रहा था, तब वे अचानक सड़क किनारे ‘झालमुड़ी’ बेचने वाले विक्रम साहू दुकान पर रुक गए. पीएम मोदी ने बड़े चाव से विक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई और उससे बातचीत भी की. इस वाकये के बाद विक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. देखते ही देखते लोग उनकी दुकान पर बड़ी संख्या में पहुंचने लगे. विक्रम साहू का आरोप है कि उन्‍हें पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश से धमकी भरे वीडियो कॉल्‍स आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार फोन कॉल्स और व्हाट्सएप वीडियो कॉल्स आ रहे हैं. पीड़ित दुकानदार विक्रम ने दावा किया कि इन कॉल्स के जरिए उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने और जान से मारने की सीधी धमकियां दी जा रही हैं. अचानक मिली यह लोकप्रियता अब विक्रम और उनके परिवार के लिए डर का सबब बन गई है.
इस घटना ने विक्रम साहू और उनके परिवार के लोग गहरे डर और चिंता में हैं. इस मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को पहले ही दे दी गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही इन धमकी भरी कॉल्स ने इलाके में चिंता और सनसनी भी पैदा कर दी है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *