Live News

खुर्जा : किसान नेताओं को प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट

Share News
8 / 100

खुर्जा , भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर आज समस्त तहसील मुख्यालय और जिले पर प्रधान मंत्री का पुतला जलाने का आह्वान किसानों ने किया था।गुरुवार को प्रशासन ने किसानों को हाउस अरेस्ट करते हुए किसान आंदोलन को कुचलने का काम किया है।

भारतीय किसान यूनियन चादूनी के पदाधिकारी ने गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने का ऐलान किया था। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी में हंडकंप मच गया था। लेकिन गुरुवार को पुतला दहन से पूर्व ही पुलिस प्रशासन ने भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं को जगह जगह हाउस अरेस्ट कर लिया गया। योगेश शर्मा, धर्मवीर फौजी, उधल प्रधान, बबलू सिंह, सुदेश प्रधान,संजू मास्टर, जगपाल सिंह , जिलाध्यक्ष सूबे सिंह डागर को घर में नजर बंद कर दिया गया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राशिद ठाकुर , फरमान अब्बासी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *