News

खुर्जा : जिम सील, आरोपियों के घरों पर भी नोटिस चस्पा

खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद अब पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज होती जा रही है। जिस जिम में यह वारदात हुई, उसकी पूरी बिल्डिंग को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है। इसके अलावा आरोपियों के घरों के बाहर भी नोटिस चस्पा किए गए हैं। यदि घरों के मानचित्र स्वीकृत नहीं पाए जाते हैं, तो इन्हें भी सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा एडीजी ने एसआईटी टीम का गठन किया है। आईपीएस अंतरिक्ष जैन को एसआईटी का चीफ नियुक्त कर 48 घण्टे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

एफआईआर में दिखाई घेराबंदी

अमरदीप के पिता सरूप सैनी ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें घेराबंदी कर हत्या को दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि अमरदीप, आकाश व मनीष किसी काम से सुभाष मार्ग पर गए थे। जहां पर घेराबंदी कर तीनों के साथ मारपीट की और आरोपियों ने उन्हें जबरन जिम में ले जाकर अवैध हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *