News

KHURJA : कोयले से लदा ट्रेलर हाईवे पुल से गिरा

बुलंदशहर, अरनिया ब्लॉक के मनी हाईवे पुल से कोयले से लदा एक ट्रेलर आज सुबह करीब 3 बजे नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक फिरोज और उसका साथी अश्विन गंभीर रूप से घायल हो गए।

फिरोजाबाद निवासी फिरोज और अश्विन बनारस से मेरठ कोयला लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह 3 बजे के करीब चालक को नींद की झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पुल के नीचे बने मकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई जनहानि हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायलों को इलाज के लिए खुर्जा के कैलाश हॉस्पिटल भेजा गया है। अरनिया थाना इंचार्ज सोनवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *