News

खुर्जा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया

खुर्जा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस शुक्रवार को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटा और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के साथ-साथ ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया।

जन्मदिवस समारोह के उपरांत भाजपा कार्यालय पर एक मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों को गति देने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता सुंदरपाल तेवतिया उपस्थित रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *