News

कोटपूतली : स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी देकर किया जागरूकको

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया) । निकटवर्ती ग्राम पंचायत बनेठी में स्मार्टग्राम कंपनी के सौजन्य में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कम्पनी के फाउंडर और सीईओ प्रबल प्रताप सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य संबंधी होने वाली समस्याओं से अवगत कराया और लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता की। अभियान के प्रेरक राकेश पाल सिंह बनेठी ने कहा कि वर्षो से गाँव के लोगों को स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पहली बार किसी कंपनी ने आगे बढकऱ गाँव वालों की समस्याओं को समझने व समाधान प्रदान करने की दिशा में काम किया है। इन्हीं उम्मीद पर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी और लोगों के जीवन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *