News

ललिता देवी को मिला नारी गौरव सम्मान-2024

Share News
9 / 100

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कल्कि न्यूज एण्ड फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा निकटवर्ती ग्राम सुजातनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रामस्वरूप वर्मा कि धर्मपत्नी श्रीमती ललिता देवी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए नारी गौरव सम्मान 2024 से पुरूस्कृत किया है। आयोजित कार्यक्रम में ललिता देवी के साथ देश की उन अन्य महिलाओं को भी नारी सम्मान देकर सम्मानित किया गया,

जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। कार्यक्रम संयोजक कल्कि न्यूज एण्ड फाउण्डेशन के संस्थापक वरुण रस्तौगी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज में भाईचारे की भावना बढ़ती है। नारी के सम्मान बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता। सामाजिक कार्यकर्ता रामस्वरुप वर्मा ने बताया की उनकी पत्नि ललिता देवी भी सामाजिक कार्यों में भाग लेती है और उन्हें भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *