Latest

महाकुंभ : निरंजनी अखाड़े ने साध्वी सत्यप्रिया को महामंडलेश्वर बनाया

महाकुंभ का बुधवार को 24वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 38.66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज साध्वी सत्यप्रिया गिरि को निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर बनाया गया। 5 गुरुओं के सामने साध्वी सत्यप्रिया गिरि का पट्टा अभिषेक हुआ।

वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा- कुछ माताओं-बहनों ने मुझे बताया कि कच्छा-बनियान गैंग और यू-ट्यूबर गैंग के लोगों ने मेले को खराब करने की साजिश की। इसकी जांच बहुत जरूरी है। आज PM मोदी ने संगम में स्नान और गंगा की पूजा-अर्चना की।

अखाड़े के साधु-संत कैंप में अपने सामान की पैकिंग कर रहे हैं। दो दिन बाद यानी 7 फरवरी को अखाड़े काशी और हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। पूजा कर धर्म ध्वजा उतारी जाएगी।

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा- आज मैं त्रिवेणी संगम आई हूं। यूपी सरकार को सलाम कि उन्होंने इतनी मेहनत की और इतनी अच्छी व्यवस्था की।

वहीं, संगम पर मुस्लिम बच्चे ने बांसुरी से ‘राम आएंगे’ की धुन बजाकर लोगों का मन मोह लिया।

अखाड़ा सेक्टर में अखिल भारतीय श्रीपंच तेरह भाई खालसा के बाहर संतों ने अग्नि साधना शुरू की। भक्त संतों की तपस्या देख अभिभूत नजर आए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *