Dailynews

किसी का नहीं हुआ इस्तीफा, खबर 100% झूठ

किसी का नहीं हुआ इस्तीफा, खबर 100% झूठ, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास का बड़ा बयान

Ram Mandir Chori Live: राम मंदिर दान चोरी के मामले में ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर को भ्रामक और झूठ कहा जा रहा है. ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने कहा है कि अभी तक किसी का इस्तीफा नहीं हुआ है. का मामला लगातार सुर्खियों में है. सबसे पहले मामला 7 जून को सामने आया था. उसके बाद यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई. एसआईटी ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी. इसके 2 दिन बाद कार्रवाई हुई और मंदिर से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया. अब इन 8 लोगों को 14 की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं. अनुकल्प लवकुश का जीजा है. ये दोनों अनिल मिश्रा के रिश्तेदार हैं. वहीं, मनीष टिन्नू यादव का भतीजा है. मतलब सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. इस मामले से जुड़े हर एक जरूरी अपडेट्स के लिए पढ़ें यह खबर.

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori: राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अभी किसी का कोई इस्तीफा नहीं हुआ हैं. इस्तीफा को लेकर हमारे ट्रस्टी तैयार नहीं हैं. हर तीसरे महीने ट्रस्ट की बैठक होती है. उसी बैठक में सभी चीजें रखी जाती हैं. सभी हिसाब किताब होता है. अभी तक हमें कोई जानकारी नहीं है. राम भक्त को खुश होना चाहिए कि रामलला विराजमान हैं.  सभी राम भक्त खुश हैं, सिर्फ चोरी करने वाले नाखुश हैं. इस्तीफे के बारे में जो लोग बोल रहे हैं वह 100% झूठ है.

संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा था कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अब FIR दर्ज हो चुकी है और आगे भी जांच के आधार पर कार्रवाई होगा… साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था में कुछ लोगों की गलती के आधार पर पूरे सिस्टम की निष्ठा पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए… लोकतंत्र और संविधान के दायरे में जो दोषी होगा, वही सजा का पात्र होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि राम मंदिर मामले में सख्त कार्रवाई हो रही है. अखिलेश यादव राम मंदिर के बहाने मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी कोई यत्न कर ले कुछ नहीं होगा. कांग्रेस और सपा के गठजोड़ से कोई नतीजा नहीं होगा जनता इनको नकारेगी.

प्रयागराज में बीजेपी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राम मंदिर चंदा विवाद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अखिलेश को यादव और मुस्लिम से जोड़ते हुए कहा कि वह सरकार को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं. सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि ट्रस्ट की मांग पर ही एसआईटी जांच गठित हुई, एफआईआर दर्ज हुई और 8 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी बरसाती मेंढक बताते हुए कहा कि जांच पूरी होने तक सभी को इंतजार करना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी बोले कि कोई कल्पना करता था, कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का विवाद समाप्त हो पाएगा? आज अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है. लाखों श्रद्धालु अयोध्या धाम में आ रहे हैं. काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो गया है. विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी धाम का निर्माण हो गया है. हजारों वर्षों से चली आ रही कुंभ की परंपरा, आप देख रहे होंगे कुंभ हजारों वर्षों से हो रहे हैं, लेकिन दिव्य और भव्य कुंभ भी हो, ये पहली बार हो रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, दान गबन मामले के बाद राम मंदिर ट्रस्ट तिरुपति बालाजी की तर्ज पर राम मंदिर परिसर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने पर विचार कर रहा है. CEO मंदिर के वित्तीय और प्रशासनिक प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे. सूत्रों के अनुसार, रिटायर्ड IAS और भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा इस पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारी ने अदालत को जानकारी दी कि अब तक 7 आरोपियों के पास से करीब 79.84 लाख रुपए की बरामदगी की जा चुकी है. यह बरामदगी उनकी निशानदेही पर हुई है, हालांकि 8वें आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पास से कोई रिकवरी नहीं हुई है और उसे साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है. टिन्नू कैश काउंटर, दान पेटी और नोट गिनने वाले हॉल की चाबियां अपने पास रखता था.

रामलला के दान में कथित गबन मामले में पुलिस सोमवार को आरोपियों की रिमांड लेने का प्रयास करेगी. जांच में कुछ बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है और उनसे पूछताछ की तैयारी है. शुरुआती जांच के अनुसार दान की गिनती के दौरान नोटों के बंडलों में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया. अब तक आरोपियों से करीब 79.85 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि जांच आगे बढ़ने पर और रकम की रिकवरी व नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में उठाने की बात कही. उन्होंने कहा, यह देश के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है. हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ सकते. करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. सरकार को इस पर जवाब देना होगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *