Dailynews

UPPSC ने LT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में LT सहायक अध्यापक भर्ती की मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। विज्ञान विषय में पुरुष और महिला शाखा के कुल 1,337 पदों के मुकाबले सिर्फ 129 अभ्यर्थियों का चयन हो सका। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 1,214 पद खाली रह गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग दोबारा विज्ञापन जारी करेगा।

आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि विज्ञान विषय में पुरुष और महिला शाखा के अलावा ग्रुप-3 और ग्रुप-4 के कुछ पद भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रह गए हैं।

49,538 अभ्यर्थियों ने दी थी प्रारंभिक परीक्षा

LT सहायक अध्यापक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 49,538 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के बाद आयोग ने 18 फरवरी 2026 को 329 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया था।

इसके बाद मुख्य परीक्षा 16 मई 2026 को आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा के अंतिम परिणाम में विज्ञान विषय के पुरुष और महिला वर्ग में अपेक्षाकृत कम अभ्यर्थी सफल हुए।

पुरुष शाखा में 660 और महिला में 548 पद खाली

ग्रुप-1 के तहत विज्ञान विषय में पुरुष शाखा के 764 पद खाली थे। इनमें सिर्फ 104 अभ्यर्थियों का चयन हो सका। इस तरह पुरुष शाखा के 660 पद रिक्त रह गए।

वहीं, महिला शाखा में विज्ञान विषय के 573 पद थे। इनमें सिर्फ 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जबकि 548 पद खाली रह गए।

इस तरह पुरुष और महिला शाखा में कुल 1,337 पदों में से सिर्फ 129 पद भरे जा सके, जबकि 1,208 पद रिक्त रह गए। इसके अलावा ग्रुप-3 और ग्रुप-4 के 6 पद भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए। इस तरह कुल 1,214 पद रिक्त रह गए।

खाली पदों के लिए फिर जारी होगा विज्ञापन

आयोग ने बताया कि योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रह गए पदों को भरने के लिए नया विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके जरिए इन पदों पर दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

ग्रुप-2 का परिणाम बाद में होगा जारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ग्रुप-2 विशेष अध्यापक के तहत मुख्य परीक्षा के दो प्रश्नपत्रों में से दूसरा प्रश्नपत्र अभी होना बाकी है। इसलिए ग्रुप-2 का अंतिम परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।

आयोग के अनुसार वर्तमान परिणाम पूरी तरह प्रोविजनल है। सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए उनकी सिफारिश भेजी जाएगी।

ग्रुप-2 के बाद जारी होंगे कटऑफ और अंक

अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कैटेगरीवार कटऑफ अंक ग्रुप-2 का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

अभ्यर्थी परिणाम और आगे की जानकारी के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *