नोएडा : युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लगाई आग, गर्लफ्रेंड भी झुलसी
नोएडा में युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक को बचाने के लिए उसकी महिला मित्र झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से दोनों दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-9 में अभिजीत उर्फ पिज्जा रहता है। उसकी उम्र करीब 22 साल है। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया गया कि अभिजीत बीमार रहने के कारण डिप्रेशन में रहने लगा था। इस कारण उसने आग लगाई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आग बुझाने के बाद अभिजीत की महिला मित्र एम्बुलेंस को लेकर चिल्लाती रही। लेकिन वहां मौजूद किसी ने भी एम्बुलेंस को फोन तक नहीं किया। पुलिस को जानकारी मिली इसके बाद दोनों को अस्पताल भी भर्ती कराया गया।