Hindi News LIVE

Nepal PM Balen Shah India Visit Live: पीएम मोदी और बालेन शाह ने अयोध्‍या जनकपुर धाम ट्रेन को दि‍खाई हरी झंडी

Nepal PM Balen Shah India Visit Live: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. 23 नवंबर 2026 को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक मुलाकात करेंगे. साथ ही पीएम मोदी और पीएम बालेन शाह अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए सीधी रेल लाइन सेवा का शुभारंभ करेंगे.इन दोनों शहरों के बीच में सरयू कमला एक्सप्रेस चलाई जाएगी. इस राजकीय यात्रा के दौरान बालेन शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे.

भारत पहुंचे नेपाली पीएम का हवाई अड्डे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया. सोमवार को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होनी है. जिसमें भारत-नेपाल संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की जाएगी साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ ही व्यापार, सुरक्षा, सीमा, कनेक्टिविटी, ऊर्जा जैसे कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होनी है.

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह भारत की राजकीय यात्रा पर है. भारत इस यात्रा को विशेष कूटनीतिक महत्व दे रहा है और नेपाल के नए नेतृत्व के साथ संबंधों को सर्वोच्च प्रोटोकॉल के तहत आगे बढ़ाना चाहता है. बालेंद्र शाह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जहां सैन्य टुकड़ी द्वारा सलामी दी जाएगी और 21 तोपों की सलामी भी दी जा सकती है.

नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राई ने पहले ही प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की थी कि 23 नवंबर को वार्ता होगी और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री मोदी नेपाली प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आधिकारिक लंच भी आयोजित करेंगे. वहीं वार्ता के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. जिसमें कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. यह दौरा भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों देश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं. वार्ता में द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे विषयों पर फोकस रहने की उम्मीद है.

Balen Shah India Visit Live: भारत-नेपाल के बीच जारी द्विपक्षीय वार्ता से आई अहम जानकारी

Balen Shah India Visit: भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और पीएम मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद कई अहम बातें सामने आई हैं.दोनों नेताओं की बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी है.

* आर्थिक विकास को प्राथमिकता देने पर सहमति.

* सीमा से जुड़े विवादित मुद्दों को फिलहाल अलग रखकर आगे बढ़ने पर जोर (चर्चा हो सकती है लेकिन जोर नहीं)

* रामायण सर्किट और बुद्ध सर्किट के विकास पर चर्चा.

* रेल, हवाई और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर.

* ऊर्जा और ईंधन के मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा.

* नेपाल को आर्थिक सहायता देने के मुद्दे पर भी चर्चा.

* विभिन्न मुद्दों पर बातचीत आगे भी जारी रहेगी.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *