संसद भवन की दहलीज तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने लाठीचार्ज कर हटाया
नीट पेपर लीक के खिलाफ सोमवार को राजधानी दिल्ली में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं और छात्रों ने जंतर-मंतर से संसद भवन की तरफ मार्च करने की कोशिश की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उन पर लाठीचार्ज कर दिया. इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया. इस बड़े छात्र आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन से और ज्यादा मजबूती मिली है, जिससे केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और तेज हो गया है.
इस बड़े छात्र आंदोलन को समर्थन देने के लिए कई नामचीन बॉलीवुड हस्तियां और राजनीतिक दल भी आगे आए. आम आदमी पार्टी (AAP) के कई दिग्गज नेता भी सड़कों पर उतरे. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से हाथ मिलाया.
CJP Sansad March Live Updates: जेपी नड्डा से मिला सीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, सामने आई तस्वीर
CJP Sansad March Live Updates: दिल्ली में जारी भारी विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान सीजेपी नेताओं ने उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक पत्र भी सौंपा. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें प्रतिनिधिमंडल के सदस्य केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र सौंपते और उनके साथ बैठक कर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. CJP Sansad March Live Updates: अभिजीत दिपके की हिरासत की खबर झूठी, मंच पर मौजूद हैं सीजेपी चीफ, दिल्ली पुलिस ने दी सफाई
CJP Sansad March Live Updates: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है. आधिकारिक तौर पर यह पूरी तरह साफ कर दिया गया है कि हिरासत में लिए जाने के ये सभी दावे पूरी तरह से झूठे और भ्रामक हैं. अभिजीत दिपके पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रदर्शन स्थल पर मंच पर ही मौजूद हैं
CJP Sansad March Live Updates: संसद मार्च में हुआ पथराव, एक सब-इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल
CJP Sansad March Live Updates: दिल्ली में चल रहा प्रदर्शन अब हिंसक रूप अख्तियार कर चुका है. पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें एक सब-इनस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घायल सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि जब वे बैरिकेड्स पर मुस्तैद थे, तभी प्रदर्शनकारियों की तरफ से अचानक उन पर भारी पथराव किया गया.
CJP Sansad March Live Updates: एक तरफ दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर और संसद मार्ग के बीच से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने में पूरी ताकत झोंक रही है तो दूसरी तरफ पर्दे के पीछे बातचीत का दौर शुरू हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस गतिरोध को सुलझाने के लिए सीजेपी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है. सरकार अब बातचीत के जरिए इस मसले का हल निकालना चाह रही है.

