News

लखनऊ- विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री

लखनऊ में नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूर्व मंत्री ने खुदकुशी की या हादसा हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना के कारण पता किए जा रहे हैं।

56 साल के नानकदीन भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री थे। उन्होंने हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा नाम का संगठन भी बनाया था, जिसके वह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मामला मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हजरतगंज थाना क्षेत्र का है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा- हम लोग प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिर गए हैं। हम लोग तुरंत वहां जाने के लिए निकले। लेकिन, रास्ते में ही पता चला कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन हो चुका है। नानकदीन भुर्जी 7वीं मंजिल से कैसे गिरे और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इस बारे में कोई कुछ पता नहीं है।

नानकदीन भुर्जी का जन्म 1 जुलाई, 1970 को हुआ था। उन्होंने 11 सितंबर, 1988 को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। लंबे समय से वह भाजपा में पिछड़ा वर्ग राजनीति का सक्रिय चेहरा थे। संगठन के साथ सरकार में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

साल- 2004 में नानकदीन भुर्जी को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का सदस्य नामित किया गया। बसपा सरकार में (दिसंबर 2006) उन्हें राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) बनाया गया। साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सलाहकार नियुक्त किया गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *