Dailynews

लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर का शक्ति प्रदर्शन

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आज बड़ी रैली कर रहे हैं। यूपी में गठबंधन के बाद पहली बार दोनों नेता बड़े मंच पर एक साथ दिखे। दोनों का मंच पर एक बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। ‘जय भीम’ के नारे लगाए गए।

संविधान दिवस (26 नवंबर) पर हो रही इस रैली में एक लाख से ज्यादा लोग जुटे हैं। 100 से अधिक बसों से ओवैसी की पार्टी AIMIM और नगीना सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाया गया है।

रमाबाई अंबेडकर मैदान नीले-हरे झंडे से पट गया है। एक मुस्लिम समर्थक ने सपा नेता आजम खान पर कहा कि जेल की रोटी खाकर उनका दिमाग खराब हो गया है। इसलिए उन्हें हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं आ रही। वो हमारे लोगों को भड़का रहे हैं।

ओवैसी और चंद्रशेखर ने अपने गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है। दावा किया गया था कि रैली में 5 लाख की भीड़ जुटेगी। रैली से मैदान में होर्डिंग लगाई गई है। लिखा है कि दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा।

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष बोले- दलित भाई चंद्रशेखर को सीएम बनाना है

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि हम दबे कुचले लोग हमारे पास न खाने को खाना है और न पहनने को कपड़ा है। हमारे पास अगर कुछ है तो बाबा साहब का संविधान है। दलित और मुसलमान न कभी लड़े थे और न लड़ेंगे। मेरे लीडर ने देश की पार्लियामेंट में कहा था कि जब SC समाज का बेटा पीएम बनेगा तो पिछड़ों को न्याय मिलेगा। हमारे लीडर और हम लोगों ने मिलकर अपने दलित भाई चंद्रशेखर को सीएम बनाना है। गरीब और दलित शोषित वंचित का बेटा सीएम बनेगा। गाजीपुर से आए पूर्वांचल AIMIM के सचिव डॉ. आदिल ने कहा कि संदेश तो साफ है, जिस तरह से आवाम इकट्ठी हो रही है, जो ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ आजाद समाज पार्टी और AIMIM का बना है, वह उत्तर प्रदेश की आवाम के लिए एक विकल्प है कि वे उन्हें चुनें और एक नई सरकार बनाएं। ओवैसी के समर्थक ने कहा कि आजम खान को जेल की सूखी रोटी पसंद आ गई है। वह खा-खाकर दिमाग का संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए उन्हें हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं आ रही है।

ओवैसी और चंद्रशेखर के समर्थक ने कहा कि हमारी मस्जिद, मदरसे टूटते है तो अखिलेश यादव और आजम खान कोई नहीं बोलता। अगर कोई बोलता है तो ओवैसी और चंद्रशेखर। इसलिए उनके साथ हैं। आजम हमारे लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर कहा कि जब हम कहते थे कि भाजपा की ‘बी’ टीम वाले सक्रिय कर दिए गए हैं तो आप हंसते थे, लेकिन भाजपा की ‘बी’ टीम वालों के लिए लाल कालीन बिछाई जाएगी, उन्हें अनुमति दी जाएगी। उनके लिए पुलिस सुरक्षा दी जाएगी, रैलियां करवाई जाएंगी, लेकिन जो भाजपा की खिलाफत करेगा, उसकी अनुमति रद्द की जाएगी। AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली को अनुमति मिलने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, “वे सरकारी लोग हैं, भाजपा की सरकार का ही एक हिस्सा हैं। उन्हें वो सारी अनुमति मिलती है जो भाजपा को मिलती है। उन्हें इसलिए मैदान में उतारा गया है कि हम (INDIA गठबंधन) लोग सरकार न बना पाएं।”

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *