Dailynews

12वीं में शुभम ने 97.80% हासिल किए

Share News
14 / 100

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने 489 (97.80%) मॉर्क्स हासिल किए हैं। शुभम के पिता किसान हैं। दूसरे नंबर पर 6 स्टूडेंट्स और तीसरे नंबर पर 5 स्टूडेंट्स आए हैं। इंटर में टॉप-10 में 408 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। पहली और 10वीं रैंक के बीच केवल 9 मॉर्क्स का अंतर है।

इस बार 82.60% स्टूडेंट्स पास हुए। इसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के हैं। 12वीं में 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन, 1 लाख 39 हजार 22 स्टूडेंट्स एग्जाम में नहीं बैठे थे। ऐसे में 24 लाख 38 हजार 975 स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी हुआ।

रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in/ और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक चली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *